Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कांग्रेस को हो गया है फोबिया, बेहोशी की हालत में बड़बड़ाते- BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली

कुरूक्षेत्र की शाहाबाद विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पहुंचे। जहां एक निजी पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुरूक्षेत्र जिला अध्यक्ष सहित शाहबाद हलके के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पहले 35 लाख सदस्य थे, अब फिर दोबारा से सदस्य बनाने का अभियान चलाया गया है। बीते दिन तक करीब 18 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं और 3 दिसंबर तक 35 लाख सदस्य बनाने का टारगेट पूरा कर लिया जाएगा। हरियाणा में मजबूत संगठन बनाते हुए लगातार हरियाणा की सरकार बनने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा, पार्टी जिसे भी जिम्मेदारी देगी वो पार्टी का निर्णय होगा। महाराष्ट्र में भाजपा की जीत के कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को फोबिया हो गया है। बेहोशी की हालत में बड़बड़ाते रहते हैं। अनाप शनाप बयानबाजी करते रहते हैं कांग्रेस जहां हारती है वहां ईवीएम को खराब बताती है।

कांग्रेस बगैर समझदारी के बोलती है और ठीक व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाना भी इनकी आदत बन गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो हेलीकॉप्टर खरीद गया वह पुराना हो गया था। कांग्रेस राज में हेलीकॉप्टर खरीदा गया था। उन्होंने कहा कि पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा यह बताएं कि हेलीकॉप्टर ठीक खरीदा था या खराब। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के सर्वे सामने आए, जिनमें कुछ अधिकारियों के दिमाग घूम गए।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक अधिकारी को नई गाड़ी बुक करने को भी कह दिया था और अधिकारी ने भी नई गाड़ी बुक कर ली थी। लेकिन जैसे ही परिणाम भाजपा के पक्ष में आए तो गाड़ी की बुकिंग भी कैंसिल कर दी गई। बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा पत्र में किए हुए वादों को पूरा कर रहे हैं। चाहे नौकरी रोजगार की बात हो या गरीब के इलाज की बात हो। गरीब को मालिकाना हक देना ऐसी कई योजनाएं सैनी सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायक सैनी को पता है कि गरीब का दर्द क्या होता है। हुड्डा ने न तो गरीबी देखी और न ही उसे समझा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गरीबों को समझा,क्योंकि वह एक गरीब परिवार से आए। और अब हरियाणा में तीन गुना गति से विकास कार्य किया जा रहे हैं।

Exit mobile version