Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कांग्रेस ने 5 पूर्व MLA को निष्कासित किया:रेवड़ी निर्दलीय लड़ रहीं, बाकी बगावत पर अड़े, अब तक 25 नेताओं के खिलाफ एक्शन

हरियाणा कांग्रेस ने 5 पूर्व विधायकों सहित 9 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर, पानीपत से पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, आरक्षित सीट नीलोखेड़ी से पूर्व विधायक राजकुमार वाल्मीकि, हथिन से पूर्व विधायक हर्ष कुमार और तिगांव से पूर्व विधायक ललित नागर को निष्काषित किया है।

इसके अलावा पुंडरी विधानसभा से सतबीर भाना, बरोदा से कपूर नरवाल, उचाना से वीरेंद्र गोदिया और बवानी खेड़ा से सतबीर काे भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।

कल 13 नेताओं को निष्कासित किया था

Exit mobile version