लोकसभा चुनाव के रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हरियाणा में झटका लगा है। 2019 के चुनाव में सभी 10 सीटें जीतने वाली BJP को इस बार सिर्फ 5 ही सीटें मिलीं। भाजपा का लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप का सपना पूरा
भाजपा को करनाल, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुरुग्राम और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से जीत मिली। जबकि कांग्रेस ने अंबाला, सोनीपत, हिसार, सिरसा और रोहतक सीट पर जीत दर्ज की।
रोहतक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को 342834 वोटों से हराया। इसके अलावा करनाल सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 219156 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को हरा दिया।
उधर, सोनीपत में मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। लाठ और जोली बूथ की काउंटिंग रुकने पर कांग्रेसी भड़क गए। कांग्रेस समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। माहौल देख काउंटिंग सेंटर के गेट पर कमांडो और पुलिस के जवान तैनात किए।
इसके बाद अधिकारी मतगणना केंद्र से बाहर आए और कहा कि बैलट पेपर की गिनती के लिए काउंटिंग रोकी गई थी, जो बाद में शुरू कर दी गई।
