Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किए:हाईकमान ने लिस्ट जारी की, इसमें 32 नाम

कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार देर शाम हरियाणा में अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया। हाईकमान की ओर से जारी लेटर में कुल 32 नाम हैं

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का लेटर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया। इस लिस्ट में संतोष बेनीवाल इकलौती महिला हैं। इन्हें सिरसा इकाई की कमान सौंपी गई है।

कांग्रेस हाईकमान ने इससे पहले हरियाणा के सभी जिलों में 30 जून तक अध्यक्ष नियुक्त करने की बात कही थी। उसके बाद यह डेटलाइन बढ़ाकर 31 जुलाई की गई। हालांकि, जुलाई अंत तक भी जिलाध्यक्षों का ऐलान नहीं किया जा सका। अब पार्टी ने 12 अगस्त को जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी ने 4 जून 2025 को हरियाणा का दौरा किया था। वह चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गए और कांग्रेस की ओर से नियुक्त किए गए AICC और PCC पर्यवेक्षकों से मिले। राहुल गांधी ने हरियाणा में संगठन बनाने का टास्क दिया।

राहुल गांधी की ओर से नियुक्त किए गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सभी 22 जिलों का दौरा किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर उन नामों को शॉर्ट-लिस्ट किया, जिन्होंने जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन किया था। 6-6 नेताओं के नाम के पैनल बनाकर प्रदेश प्रभारी को भेजे गए।

इसके बाद केसी वेणुगोपाल और बीके हरिप्रसाद ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग कर एक-एक पैनल पर चर्चा की और छंटनी के बाद फाइनल पैनल बनाए गए।

Exit mobile version