Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोशल मीडिया पर भिड़ी कांग्रेस व भाजपा:दुष्यंत की पोस्ट के बाद शुरू हुआ पलटवार, चुनाव आयोग द्वारा तिथि बढ़ाने पर डाली थी पोस्ट

सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा आपस में भिड़ गई। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीख बढ़ाने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। जिसके बाद हरियाणा कांग्रेस और हरियाणा भाजपा भी आपस में एक दूसरे पर निशाना साधते नजर आई।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली। जिसमें लिखा “दिन तो बढ़े है बीजेपी के सिर्फ चार देखना, अब और ज्यादा बुरी होगी उनकी हार देखना”। साथ ही वीडियो भी सांझा की। जिसमें कहा कि इस बार भाजपा की हार होगी। चुनाव आयोग ने जो निर्णय लिया है, उसका स्वागत करते हैं। लेकिन जनता ने भाजपा को बाहर भेजने की आशंका है। हमें तो कैंपेनिंग के 4 दिन अतिरिक्त मिलेंगे। कार्यकर्ता और अधिक उत्साह व जोश के साथ मैदान में उतरेंगे।

दुष्यंत चौटाला की पोस्ट पर हरियाणा कांग्रेस ने पलटवार किया और सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “फिर ना ठग ले कोई गद्दार देखना, रूप बदल कर आये हैं भाजपा के यार देखना।” इसका सीधा इशारा भाजपा और जजपा गठबंधन होने व टूटने की तरफ था।

हरियाणा भाजपा ने कांग्रेस की पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पलटवार करते हुए लिखा “जलेंगे चमचे खिलेंगे फूल, बार-बार देखना, बनेगी तीसरी बार भाजपा की सरकार देखना”।

Exit mobile version