Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कांग्रेस का 20 सीटों पर EVM में गड़बड़ का आरोप: बोली 90% चार्ज से भाजपा जीती तो कम वाली में कांग्रेस को मिली लीड

कांग्रेस ने पानीपत के काउंटिंग सेंटर का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां शहरी सीट पर जिन EVM की बैटरी 90% चार्ज थी, उनमें से निकले 70% वोट भाजपा के पक्ष वाले थे। जिन EVM की बैटरी 40-50% चार्ज थी, उनमें कांग्रेस को लीड मिली। चुनाव आयोग ऐसी EVM को सील कर उनकी जांच करे।

8 अक्टूबर को हुई मतगणना में भाजपा को 48, कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा इनेलो को 2 और 3 पर निर्दलीय जीते थे। तीनों निर्दलीय विधायकों ने आज बुधवार को BJP को समर्थन दे दिया।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि हमारे पास 20 शिकायतें आईं। जिनमें 7 लिखित हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन कुछ खास EVM थीं, जिनकी बैटरी 99% चार्ज दिखा रही थी। इनसे BJP को ज्यादा वोट मिले। मतगणना के बाद बैटरी इतनी चार्ज नहीं रह सकती। हमारे संदेह का यह सबसे बड़ा कारण है।

उन्होंने कहा कि बाकी जो सामान्य EVM थी, उनकी बैटरी 60 से 70% थी। उसमें BJP नहीं जीत रही थी। इस बारे में हमने आयोग को बता दिया है। हमने कहा है कि जिन मशीनों की शिकायत की गई है, उन्हें जांच पूरी होने तक सील किया जाए। आयोग ने हमें जांच का भरोसा दिया है।

उदयभान ने इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी के बयान का भी जिक्र किया। CM ने मतगणना से पहले चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि उन्होंने सारी व्यवस्थाएं कर रखी हैं। भाजपा पूरी बहुमत की सरकार बनाएगी। किसी से सपोर्ट लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

डेलिगेशन में शामिल भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा का नतीजा आश्चर्यचकित करने वाला है। हर आदमी समझता था कि कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। सब एक्सपर्ट भी यही कह रहे थे। पोस्टल बैलेट की गिनती में कांग्रेस लीड करती है। EVM की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस डाउन चली जाती है। इससे डाउट होता है। 20 के करीब कंप्लेंट आ गई हैं। कई जगह काउंटिंग डिले की गई। कई जगह पर पहले पोस्टल बैलेट नहीं गिने गए।

राहुल ने लिखा, ‘हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों से शिकायतों आ रही हैं। हम चुनाव आयोग को इससे अवगत कराएंगे। हम हक का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे।

Exit mobile version