हरियाणा के फतेहाबाद में एक रोडवेज बस में टिकट न देने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बस में सवार एक युवक ने आरोप लगाया कि कंडक्टर ने किराया तो ले लिया, लेकिन उसे टिकट नहीं दिया। युवक ने काफी देर तक इंतजार करने के बाद कंडक्टर से टिकट मांगा, तो उसने दादागिरी दिखाते हुए टिकट देने के बजाय उसे बैठ जाने के लिए कह दिया। इसी बात को लेकर युवक और कंडक्टर के बीच जमकर बहस हुई।
इस घटना का 3 मिनट 46 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कंडक्टर यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि “जो बिगाड़ना है, बिगाड़ लेना।” वह वीडियो बनाने पर धमकाता हुआ भी दिख रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद फतेहाबाद के ट्रैफिक मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने कंडक्टर कमलदीप को सस्पेंड कर दिया है।
फतेहाबाद डिपो की यह बस शुक्रवार (19 सितंबर) को राजस्थान के नोहर से फतेहाबाद आ रही थी। राकेश कुमार नामक युवक भट्टू गांव से इस बस में चढ़ा। उसे गांव ढींगसरा में उतरना था। रोडवेज बस कंडक्टर ने उससे 10 रुपए किराया ले लिया। इसके बाद बोला टिकट अभी देता हूंं। आरोप है कि फिर थोड़ी देर में टिकट देने के बजाय ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर जाकर बैठ गया।
इसके बाद युवक उठकर कंडक्टर कमलदीप के पास गया। उसने कंडक्टर से पूछा कि टिकट क्यों नहीं दी? इस पर कंडक्टर ने उससे कहा कि कोई बात नहीं बैठ जाओ। जब युवक ने फिर से टिकट क्यों नहीं दी पूछा तो कंडक्टर ने मशीन चेक करने की बात कही। फिर तैश में आ गया और बोला कि मैं टिकट नहीं देता। बना लो वीडियो कोई बात नहीं।
युवक राकेश ने जब पूछा तो पहले कंडक्टर बोला कि मशीन थोड़ी खराब हो रही है। जब युवक ने कहा कि बाकियों को दे दिया। मेरी टिकट के टाइम मशीन खराब हो गई।
कंडक्टर ने युवक से कहा कि तू वीडियो बंद कर दे, भाईचारा इसी में है। मैं मशीन चेक कर रहा हूं। तू एक बार जाकर बैठ जा आराम से।
जब युवक सीट पर जाकर नहीं बैठा तो कंडक्टर तैश में आ गया। उसने कहा कि बना ले जितनी वीडियो बनानी हैं। टिकट नहीं दूंगा।
जब युवक सीट पर जाकर नहीं बैठा तो कंडक्टर तैश में आ गया। उसने कहा कि बना ले जितनी वीडियो बनानी हैं। टिकट नहीं दूंगा।
इसके बाद युवक से कंडक्टर बोला कि मैं तेरे को टिकट नहीं दे रहा। ज्यादा मेरे से बहस मत कर। किमे बिगड़दा (जो बिगाड़ना) हो तो बिगाड़ लिए।
युवक ने कहा कि अगर हम बिना टिकट बस में सवार हों तो फ्लाइंग टीम सीधा 500 रुपए जुर्माना लगा देती है।
कंडक्टर यहीं पर नहीं रुका। उसने रास्ते में चढ़ी दूसरी सवारी की तरफ इशारा कर कहा कि इसको भी टिकट नहीं दे रहा जा। कर लेना जो होता हो। इसके बाद युवक के मोबाइल के आगे हाथ लगाकर वीडियो बनाने से रोक दिया।
