Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के गांव भाली आनंदपुर निवासी कंडक्टर सुरेंदर शर्मा,ये उसे टिकट के साथ-साथ एक लोटा ठंडा पानी भी पिलाते हैं, सेवाकाल के 12 सालों से कर रहे है

हरियाणा रोडवेज में कार्यरत रोहतक के गांव भाली आनंदपुर निवासी कंडक्टर सुरेंदर शर्मा वैसे तो ये अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से अंजाम देते ही हैं। इसके अलावा इनकी एक खासियत और भी है। जो इनको अन्य कंडक्टरों से अलग करती है।और वो खासियत ये है। कि जैसे ही कोई सवारी बस में चढ़ती है। ये उसे टिकट के साथ-साथ एक लोटा ठंडा पानी भी पिलाते हैं।

जिस कारण बस में सफर करने वाला लगभग हर इंसान उन्हें दिल से दुआ देता नहीं थकता। इस विषय पर जब हमने उनसे बात की उन्होंने बताया कि “मैं बचपन से ही अपनी माता को निस्वार्थ रूप से जीवों की सेवा करते हुए देखता आया हूँ। उन्हीं से प्रेरित होकर मैंने ये काम शुरू किया। जब भी मेरी बस चलने को तैयार होती है। मैं उसमें 3-4 ठंडे पानी के कैंपर रखवा लेता हूँ। और अपनी सेवाकाल के 12 सालों से लगातार बस में बैठने वाली सभी सवारियों को अपने खर्च से, उनकी सीट पर ले जाकर पानी पिलाता हूँ।

इस कार्य को करके मेरे दिल को जो सुकून मिलता है। मैं उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता।”


आजकल सुरेंदर कंडक्टर रोहतक से दिल्ली और रोहतक से गुरुग्राम की बसों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Exit mobile version