Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक शहर की सुन्दरता को लेकर गंभीर, I LOVE Rohtak को तोड़ने वालो के विरूद्व करवाई की गई प्राथमिकी दर्जः-डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।


नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम, रोहतक शहर में सौन्दर्यकरण के प्रति काफी गंभीर है तथा सौन्दर्यकरण के बहुत सारे कार्य करवाये जा रहे है। परन्तु दिनांक 13.09.2025 को रोहतक शहर में सौन्दर्यकरण में जाट संस्था के पास लगाये गये “I Love Rohtak” को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ा गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इस संदर्भ में अज्ञात दोषियों के विरुद्ध एफ़.आई.आर. दर्ज करवाकर, क़ानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया आरम्भ की जा चुकी है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति शहर की सार्वजनिक सम्पत्ति या सौंदर्यकरण को नुकसान पहुँचाने की हिमाक़त न कर सके। निगम की सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के साथ ज़ीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाएगी। “I Love Rohtak” जैसे प्रतीक शहर के सौन्दर्यकरण में अहम योगदान निभाते है इसलिए इन्हें क्षति पहुँचाना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर निगम सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे शहर की सुंदरता और धरोहर की रक्षा में सहयोग दें और किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को उपलब्ध कराए।

Exit mobile version