रोहतक स्थित नई सब्जी मंडी की एक दुकान में मंगलवार को गोदाम में लगा AC कंप्रेसर ठीक करते हुए फट गया। जिसमें 2 मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए PGI में भर्ती करवाया गया है। जहां पर एक मैकेनिक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, हादसा उस समय हुआ जब केले के गोदाम में लगा कंप्रेसर ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान कंप्रेसर फटने के कारण एसी ठीक करने आए नेहरू कॉलोनी निवासी पंकज व गौड़ कॉलेज एरिया निवासी संदीप को गंभीर चोटें आई, उसकी आंतें बाहर आ गई तथा हाथ भी कट गया और तीसरा व्यक्ति शिवचरण वहां पर खरीदारी करने आया हुआ था I जगह से लगभग 200 से 300 मीटर दूर था, जहां उसे कंप्रेसर का कोई पार्ट जाकर लगा और वह घायल हो गया। आपको बता दें गौड़ कॉलेज एरिया निवासी संदीप की इलाज के 8दौरान मौत हो गई और नेहरू कॉलोनी निवासी पंकज रोहतक PGI में भर्ती है I
एसी का कंप्रेसर फटने के कारण उसके टुकड़े दूर-दूर तक जा गिरे। वहां मौजूद लोगों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि एक-दो किलोमीटर दूर तक भी सुनाई दिया। लोगों की माने तो कंप्रेसर के टुकड़े घटनास्थल से करीब 200-300 मीटर दूर तक जा गिरे था। घटना के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। दुकानदारों व राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहाँ गौड़ कॉलेज एरिया निवासी संदीप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दियाI मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

