Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा की 90 सीटों का पूरा रिजल्ट:8 सीटों पर रही नेक टू नेक फाइट, 3 पर मार्जिन 50 हजार से ज्यादा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम जारी कर दिए गए है. बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस के खाते में 37 सीटें आई. यहां हम चुनाव आयोग के डेटा के आधार पर सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवारों के बारें में बताने जा रहे है. 

           

इस विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस की लहर की चर्चा रही, लेकिन रिजल्ट में कांग्रेस 37 सीटों पर सिमट गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) का खाता भी नहीं खुला। हालांकि, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) 2 सीटें जीतने में कामयाब रही। वहीं, 3 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी सीटें निकाल ले गए।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में इस बार 8 सीटें ऐसी रहीं जहां प्रत्याशियों की जीत-हार का अंतर 2000 वोटों से भी कम रहा। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, उचाना कलां, डबवाली, आदमपुर, लोहारू, दादरी और रोहतक शामिल हैं।

वहीं, इस बार 3 ऐसी सीटें हैं, जहां प्रत्याशियों की जीत-हार का अंतर 50000 वोटों से ज्यादा रहा। इनमें गढ़ी सांपला किलोई, बादशाहपुर और गुरुग्राम शामिल हैं।

Exit mobile version