Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक जोन के बिजली उपभोक्ताओं की सुनेंगे शिकायत: 5, 12, 19 और 27 जनवरी को रखी जाएंगी समस्याएं

रोहतक स्थित राजीव गांधी विद्युत भवन में रोहतक जोन के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनी जाएंगी। जिसके लिए जनवरी माह में 4 बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जहां रोहतक जोन के बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत रख सकेंगे और समाधान करवा पाएंगे। UHBVN द्वारा रोहतक जोन के तहत आने वाले जिला करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों सुनी जाएंगी। सुनवाई के लिए 5, 12, 19 और 27 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। जो राजीव गांधी विद्युत भवन रोहतक के कांफ्रेंस हॉल में प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सुनी जाएगी।

रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। जिसमें उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, खराब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

DC यशपाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुलझाया जा सके।

डीसी यशपाल ने कहा कि इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरुपयोग और दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले 6 माह के उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई, प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी।

Exit mobile version