Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कर्नाटक CM-डिप्टी CM के खिलाफ शिकायत दर्ज:भाजपा ने इस्तीफा मांगा; कल RCB की जीत के जश्न में भगदड़ से 11 मौत हुई थीं

पहली बार IPL विजेता बनने वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का जश्न बुधवार को बड़े हादसे में बदल गया। विजेता खिलाड़ियों के स्वागत में यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। 33 घायल हैं।

इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने कब्बन पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी CM डीके शिवकुमार और क्रिकेट बोर्ड के पदाधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने IPC की धारा 106 के तहत केस दर्ज करने की मांग भी की है।

चश्मदीदों के मुताबिक जो गिरा, उठ नहीं पाया। भीड़ के चलते एंबुलेंस भी देर से पहुंची। लोग घायलों को सड़क पर ही सीपीआर देते रहे। एबीएम मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर युवा हैं। इसमें 5 महिलाएं और 6 पुरुष हैं। सभी की उम्र 13 से 33 साल के बीच है। इनकी मौत सिर, रीढ़, पेट में गंभीर चोट लगने से हुई।

घटना के बाद शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए CM सिद्धारमैया ने कहा कि ‘मैं इस घटना का बचाव नहीं कर रहा, लेकिन देश में पहले भी कई बड़े हादसे हुए हैं, जैसे कुंभ मेले में 50-60 लोगों की जान गई। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि हम जिम्मेदारी से बचें।’ वहीं, भाजपा ने उनके इस्तीफे की मांग की है।

Exit mobile version