कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 का रिजल्ट दिसंबर के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। इसके बाद ही हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ग्रुप-C के पदों के लिए विज्ञापन जारी करेगा। इसमें मेरिट के आधार पर पदों के अनुसार 4 गुना परीक्षार्थियों को शामिल किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद पदों के अनुसार परीक्षार्थियों का एग्जाम लिया जाएगा।

HSSC के अधिकारियों के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया में छह महीने का समय लग सकता है। दिसंबर में परीक्षा परिणाम आने के बाद जनवरी में पदों के अनुसार विज्ञापन निकालने के बाद ही शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा की डेट घोषित की जाएगी। इसके बाद जून तक नौकरी की खुशखबरी परीक्षार्थियों को मिल सकेगी।

हरियाणा में CET के जरिए 26000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी की विज्ञापन निकाला जाएगा। इससे हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने का भरपूर मौका मिलेगा। सीईटी की परीक्षा में सूबे के 10 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। हालांकि परीक्षा में सात लाख से अधिक युवा ही शामिल हुए।

ग्रुप सी के बाद HSSC जल्द ही ग्रुप डी के पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। HSSC के अधिकारियों के अनुसार 2023 के फरवरी माह में इन पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा सकती हैं। 2023 में राज्य में 50 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने की सरकार योजना बना रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!