Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सराहनीय कार्य,हरियाणा में डॉक्टर दंपती ने सिर्फ 1 रुपए में शादी की,

हरियाणा में डॉक्टर दंपती ने सिर्फ 1 रुपए में शादी कर ली। ये दोनों की अरेंज मैरिज थी। हालांकि जब रिश्ता तय हुआ तो दुल्हन के किसान पिता ने कहा कि यह जोड़ी नहीं मिल रही। उनके पास दहेज देने के लिए पैसे नहीं हैं। इस पर दूल्हे के रिटायर्ड अधिकारी पिता ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए। जब शादी हुई तो दुल्हन एक सूटकेस लेकर मायके से ससुराल पहुंची। चरखीदादरी के दूल्हे और भिवानी की दुल्हन की यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

चरखी दादरी के रहने वाले डॉ. रमेश रोहिल्ला ने बताया कि वह कृषि विभाग से रिटायर्ड SDO हैं। वह अपने बेटे डॉ. अरूण रोहिल्ला के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। अरूण पेशे से न्यूरोलॉजिस्ट हैं और दादरी के एक नामी अस्पताल में काम कर रहे हैं। इसी दौरान परिचित से पता चला कि भिवानी में किसान की बेटी संतोष है। जिसने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से PhD कर रखी है।

डॉ. रोहिल्ला ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदार के जरिए संतोष के पिता से बातचीत की। संतोष के पिता किसान हैं। उनकी 3 बेटियां और 2 बेटे हैं। जब उन्हें हमारे बारे में पता चला तो उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से अरूण और संतोष की जोड़ी नहीं मिलती। ये रिश्ता नहीं हो सकता।

इस पर वे भिवानी के गांव झुप्पा कलां में जाकर दुल्हन के पिता से मिले। उन्हें कहा कि हमें कोई दहेज नहीं चाहिए। हमें बस बच्चों की जोड़ी मिलानी है। इसके बाद दुल्हन के पिता रिश्ते के लिए राजी हुए। फिर दोनों का रिश्ता पक्का कर 7 फरवरी को शादी कर दी गई। इस दौरान कोई रुपया नहीं लिया गया।

Exit mobile version