पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र बिजारणिया के दिशा-निर्देशों तहत सभी थाना प्रभारी/चौकी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने एरिया मे कॉम्बिंग एवं सर्चिंग अभियान जारी रखा। जिला पुलिस द्वारा होटल, धर्मशाला, झुग्गी-झोपड़ी इत्यादि स्थानों पर गहनता से चेकिंग की गई। व्यक्तियों की गहनता से जाँच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। सभी थाना टीम ने अपने अधिकृत एरिया मे व्यक्तियों के आईडी संबंधित दस्तावेज चेक किए गए।


पुलिस टीम द्वारा सुबह व सायं दोनों समय कॉम्बिंग व सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। अलग-2 टीमो ने कार्यवाही करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तस्दीक की गई है। अभियान के दौरान अजनबी व्यक्तियों के पर्चे काट कर संबंधित थाना से जांच कराई जा रही है। रोहतक पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति रहता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित व नजदीकी थाना/चौकी में दे। इसके अतिरिक्त जिस भी व्यक्ति ने अपना मकान किराये पर दे रखा है या घरेलू नौकर रखा हुआ है वे जल्द से जल्द ऑनलाइन या अपने नजदीकी थाना/चौकी/मित्र कक्ष में जाकर किरायेदार या घरेलू नौकर का सत्यापन आवश्यक कराए।


अगर आपको कोई संदिग्ध वस्तु या वाहन मिलता है तो इसकी सूचना भी तुरंत संबंधित या नजदीकी थाना/चौकी में दे। इसके अलावा आमजन डायल 112 या 01262-228113 पर भी सूचने दे सकते है। रोहतक पुलिस द्वारा सूचना पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी तथा सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जायेगी। सभी होटल, रेस्टोरेंट, सराय, धर्मशाला, ढाबे आदि की चैकिंग की जा रही है। ऐसे स्थानों पर ठहरने वाले सभी लोगों का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों बारे तस्दीक की जा रही है। आदतन अपराधियों व दुष्चरित्र व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!