झज्जर के गांव कुलाना के पास हेली मंडी रोड पर 2 बाइकों में भीष्ण टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कुलाना निवासी नरेंद्र के रूप में हुई हैं। साथ ही घायल व्यक्ति को रोहतक PGI रेफर किया गया है।सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव कुलाना निवासी नरेंद्र बाइक पर सवार होकर पाटोदा की तरफ जा रहा था। उसी दौरान हेली मंडी की तरफ से आई दूसरी बाइक के साथ उसकी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हाे गया।
आसपास के लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक PGI रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने नरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

