Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कॉलेज छात्र बोले- खाने में छिपकली, एक झटके में खा गया कैंटीन स्टाफ, बोला – ये शिमला मिर्च है

मध्यप्रदेश में भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) एक बार फिर विवादों में है. छात्रों ने विश्वविद्यालय की कैंटीन के खाने में छिपकली मिलने का आरोप लगाया है जिसके बाद प्रबंधन ने जांच के लिए कमिटी गठित कर दी है. हैरानी की बात यह है कि छात्र ने कैंटीन स्टाफ को खाने में छिपकली दिखायी तो उन्होंने एक झटके में उसे खाकर शिमला मिर्च बता दिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

घटना 18 मार्च की बतायी जा रही है जब छात्र यूनिवर्सिटी के कैंपस स्थित कैंटीन में खाना खा रहे थे. खाने के दौरान छात्रों ने सब्ज़ी में एक मरी हुई छिपकली देखी और तुरंत वहां मौजूद कैंटीन स्टाफ से इसकी शिकायत की. छात्रों की शिकायत पर कैंटीन कर्मचारी ने उस संदिग्ध टुकड़े को उठाया और यह कहते हुए कि वह शिमला मिर्च है, उसे मुंह में डालकर खा लिया.

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरजीपीवी के डायरेक्टर सुधीर भदौरिया के मुताबिक छात्रों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. हालांकि कैंटीन संचालक के मुताबिक वो छिपकली नहीं शिमला मिर्च थी जिसे कैंटीन कर्मचारी ने खाकर भी बताया था. फिर भी संस्थान की तरफ़ से पूरे मामले की जाँच जारी है और जांच में लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version