Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 3 दिन चलेंगी ठंडी हवाएं:ठिठुरन बढ़ी,9 मार्च से बदलेगा मौसम

पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चल रही सर्द हवाओं ने हरियाणा में ठिठुरन बढ़ा दी है। लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। सर्द हवाओं के कारण हरियाणा में अधिकतम तापमान गिरकर 7 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री पर पहुंच गया है।

यमुनानगर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, वहीं सिरसा में रात का तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, जिसके और गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी 3 दिन और प्रदेश में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 9 मार्च तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन शुष्क रहने की संभावना है।

28 फरवरी को हरियाणा के कई इलाकों में ओलावृष्टि और पहाड़ों पर लगातार हो रही ताजा बर्फबारी ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

वहीं, उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा। होली के बाद गर्मी का एहसास होने लगेगा।

Exit mobile version