हरियाणा में आज (2 अक्टूबर को) को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। हांलाकि अभी ठंड के लिए एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 7 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो जाएगी। इससे तापमान जो 35 से 36 डिग्री पर बना हुआ है, उसमें गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।

हालांकि पूरी तरह से ठंड आने में दिवाली तक का इंतजार करना पड़ सकता है। मगर, 7 अक्टूबर को तापमान में गिरावट देखी जाएगी। इसके अलावा हरियाणा में 4 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो जाएगा। इसके प्रभाव से हरियाणा में बारिश होगी। 5 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूरे प्रदेश में एक्टिव होगा।

7 अक्टूबर तक हरियाणा में इसका असर रहेगा। फिलहाल 1 से 4 अक्टूबर तक मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं तापमान की बात करें तो हरियाणा में सिरसा में सबसे ज्यादा 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं पानीपत में 31.6 डिग्री सबसे कम तापमान दर्ज किया। पानीपत में सिरसा के मुकाबले 4 डिग्री तापमान का अंतर रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 3 अक्टूबर को भी 12 जिलों में बारिश का अलर्ट रहेगा। इसमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं।

इसके अलावा 4 अक्टूबर को सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर पूरे हरियाणा में बारिश का अनुमान है। वहीं 5 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में बारिश होगी। इस दौरान यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में भारी बारिश हो सकती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!