हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने हरियाणा में 2 दिन शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के साथ लगते 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखीदादरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रदेश में सुबह और शाम दोनों समय धुंध पड़ रही है। हरियाणा में पिछले 24 घंटों में सर्दी का असर देखा जा रहा है।

हरियाणा के 6 शहरों हिसार, गुरुग्राम, करनाल, सोनीपत, महेंद्रगढ़, नारनौल और सिरसा में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। गुरुग्राम में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया था जो सीजन का सबसे कम तापमान रहा। इससे पहले रविवार को महेंद्रगढ़ का तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 13 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, हवा चलने की वजह से दिन में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन रात में थोड़ी ठंडक रहेगी। दिन का तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर हल्के बादल भी छा सकते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!