पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों की तरफ दिखने लगा है। इसके कारण रात में तापमान गिर रहा है। वहीं दिन में अच्छी धूप खिलने से तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। हरियाणा में 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दौर शुरू हुआ था।

इससे रात का तापमान लगातार गिर रहा है। हिसार में 10 सितंबर को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं पांच शहर हिसार, करनाल, फरीदाबाद, कैथल और महेंद्रगढ़ में तापमान 18 डिग्री से नीचे चल रहा है।

वहीं दक्षिण हरियाणा के नारनौल जिले में अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन भी 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रोहतक में तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम चल रहा है।

बता दें कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अक्टूबर के 9 दिनों में करीब 29.2 एमएम बारिश को चुकी है। इससे पहले 2004 में पूरे अक्टूबर महीने में 58.4 एमएम बारिश हुई थी। बारिश के कारण हरियाणा के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे जाने के बाद आज 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान मौसम साफ रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में फिर से बदलाव उत्तर और उत्तर पश्चिमी होने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!