Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट:8 जिलों में छाएंगे बादल; 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

हरियाणा में 9 दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज (17 दिसंबर) 16 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।

इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। 8 जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार को हिसार सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। इसके अलावा नारनौल का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम से चल रही पहाड़ी हवाओं के कारण प्रदेश में ऐसे हालात बने हुए हैं।

महेंद्रगढ़ स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर व मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण हरियाणा में ठंड बढ़ गई है। हालांकि, 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण धुंध और कोहरा नहीं है। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि हल्का कोहरा भी छा रहा है। मौसम साफ होने के बाद भी पहाड़ों से आने वाली हवाएं आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट का कारण बन सकती है।

Exit mobile version