Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में ठंड की दस्तक:सुबह-शाम ठंड, दिन में गर्मी; आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ ही रात का तापमान गिरने लगा है। हालांकि दिन के समय तापमान सामान्य ही दिख रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट होगी, जिससे सुबह व शाम को ठंड का असर देखने को मिलेगा।

अभी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से आसपास बना हुआ है। गिरावट के बाद तापमान 16-17 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान अभी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। 16 अक्टूबर से मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। पिछले 4-5 दिनों से तापमान घट रहा है, जिसके चलते लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। हरियाणा से मानसून की विदाई हो चुकी है।

हरियाणा में इस बार मानसून सीजन में सामान्य से 5 प्रतिशत बारिश कम हुई है। जबकि रेवाड़ी जिले में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब मौसम साफ ही रहने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 16 अक्टूबर से मौसम में फिर बदलाव होगा। रात के वक्त तापमान में और कमी आएगी। हल्की गति से उतर पश्चिम हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में नमी के कारण शहर में वायु की गुणवत्ता खराब हो रही है। प्रदूषण के चलते कई शहरों में एक्यूआई 250 के पार पहुंच चुका है।

इस स्थिति में फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोग को सांस लेने में तकलीफ हो सकती और पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।

Exit mobile version