हरियाणा के दिन अक्टूबर में जून जैसे गर्म हो रहे हैं। सूबे के 6 जिले ऐसे हैं, जहां दिन का पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। इनमें सबसे गर्म महेंद्रगढ़ जिला रिकॉर्ड किया गया, यहां का पारा 38.2 डिग्री पहुंच गया है।

इसके अलावा सिरसा 37.9, चरखी-दादरी 38.1, हिसार 37.9, रोहतक 37.2 और सोनीपत 37.5 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि इन जिलों में रातें काफी ठंडी हो रही हैं। रात और दिन के तापमान में आधे का फर्क देखा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हिसार की रातें सबसे ठंडी हैं, यहां का न्यूनतम तापमान 16.1 रिकॉर्ड किया गया। महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा में जल्द ही मौसम बदलने वाला है। इस बार मौसम पाकिस्तान की ओर से 24 अक्टूबर को चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं से बदलेगा। इससे पहाड़ों में बर्फवारी और हरियाणा के मैदानी इलाकों में पाला पड़ेगा। इससे रात और दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट आएगी।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिन के तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि अभी छह दिन तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। दिन में कड़ाके की धूप से लोगों को जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में अगले छह दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि मौसम में जो बदलाव हो रहे हैं, उससे रात के समय पाला गिरेगा, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!