कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता पद से हटाए जाने के बाद विजेता दहिया ने अपनी सफाई जारी की है. उनका दावा है कि उनको बलि का बकरा बना दिया गया. विजेता दहिया ने बताया कि अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका ने उनको कॉल करके जंतर मंतर आने से मना कर दिया.
‘संसद चलो’ मार्च के अगले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विजेता दहिया को प्रवक्ता के पद से हटा दिया था. CJP ने ये एक्शन उस वायरल वीडियो के बाद लिया जिसमें संसद मार्च के दौरान विजेता दहिया बर्गर खाते नजर आए थे. अब CJP के एक्शन पर दहिया का जवाब सामने आया है. उन्होंने एक वीडियो जारी करके कहा कि उनको ‘बलि का बकरा’ बना दिया गया.
विजेता ने एक वीडियो शेयर करके कहा कि CJP से फायर किए जाने से उनको अच्छा नहीं लगा. उन्होंने बताया कि अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका ने उनको कॉल करके कहा कि वे जंतर-मंतर नहीं आएं. विजेता ने बताया,
अभिजीत और आशुतोष रांका का फोन आया. उन्होंने कहा कि विजेता तुम यहां मत आना. मैंने उन्हें कहा कि तुम सब देख रहे हो. मैं मार्च स्टार्ट होने तक वहां था. हम मार्च में भी शामिल हुए. मैं इसके बाद केरला हाउस की तरफ घूम रहा था. आंखों में जलन हो रही थी. मैंने अभिजीत को कहा कि तुम सब देख रहे हो. तुम्हारी भी कचौड़ी वाली रील वायरल हो रही थी. मैंने ट्रक पर चढ़ने की बात पर भी उसे डिफेंड किया.
ऐसे समय में अचानक कॉल आता है और पता चलता है कि आपके टीममेट्स ने ही आपको बलि का बकरा बना दिया. इसके बाद थोड़ा बुरा तो लगा. ट्रोल्स ने ही ये सब किया. अगर उन्हें लगता है कि प्रोटेस्ट को इससे फायदा होगा तो यही सही.
