Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सरपंच के पोते को बिस्तर में घुसे कोबरा ने डसा…परिजनों से समझा तबीयत खराब है12 वर्षीय तनीश की मौत

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र के गोबिंदगढ़ गांव में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तनीश के रूप में हुई है, जो 7वीं कक्षा का छात्र था। वह गांव की सरपंच पूजा देवी का पोता था।

परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 2 बजे तनीश की नींद खुली। उसने शरीर में तेज दर्द, पसीना आने और उल्टी होने की शिकायत की। परिवार को लगा कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि उसे जहरीले कोबरा ने डस लिया है। कुछ देर बाद तनीश फिर से सो गया।

सुबह काफी देर तक जब तनीश नहीं उठा तो उसके पिता उसे जगाने पहुंचे। आवाज देने और हिलाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद शरीर पर सांप के डसने के निशान दिखाई दिए। परिवार ने कमरे और बिस्तर की तलाशी ली तो बेड के अंदर करीब 3 फीट लंबा काले रंग का कोबरा सांप मिला।

घबराए परिजन तुरंत तनीश को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। तनीश की मां सोमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version