Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कोचिंग सेटर संचालक की गोली मार कर हत्या: पिता ने लगाए बहु पर आरोप- दूसरी जगह करना चाहती थी शादी

हरियाणा के ऐलनाबाद शहर में सोमवार रात कोचिंग सेंटर संचालक पंजाब सिंह की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पिछले 10 महीने से मायके में रह रही मृतक की पत्नी अवनीत कौर और उसके 6 रिश्तेदारों पर आया है। अवनीत दूसरी जगह शादी करना चाहती थी और पंजाब उसमे रोडा बना था

ऐलनाबाद के उधम सिंह चौक में IELT कोचिंग सेंटर का संचालक पंजाब सिंह सोमवार शाम संटर से बाइक पर गांव करीवाला के लिए चला था। रास्तें में जब वह ज्ञानचंद मेहता वासी तलवाङा खुर्द के खेत दया सिंह थेड़ के पास पहुंचा तो पीछे से एक बुलेट बाइक पर सवार दो युवक आए। उनके पीछे एक कार में भी 3-4 व्यक्ति और थे। बुलेट वालों ने पंजाब सिंह को रोक लिया और सिर मे अधांधुंध गोलियां मारी। इस बीच वहां पहुंचे रिश्तेदार गुरभेज सिंह को देखकर हमलावर भाग गए। पंजाब की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक पंजाब सिंह के पिता रतन सिंह की जानकारी के मुताबिक पंजाब सिंह की शादी अवनीत कौर निवासी झोहङकिया के साथ करीब 10 साल पहले हुई थी। वह मायके में झोङकिया से टिब्बी राजस्थान में रहती है। शादी के बाद उनके पुत्र हुआ। अवनीत कौर करीब 10 माह से मेरे लङके पंजाब को छोड़कर मायके टिब्बी चली गई। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन सुलह नहीं हुई।

रतन सिंह की मानें तो अवनीत कौर दूसरी शादी करना चाहती थी। उसकी पंजाब के किसी लड़के से शादी की बात चल रही थी, लेकिन पंजाब सिंह तलाक नहीं दे रहा था। इसी को लेकर उसे लगातार जान से मरवाने की धमकी दी जा रही थी। रतन सिंह का आरोप है कि पंजाब की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई है।

ऐलनाबाद थाना के SHO इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पुलिस ने पंजाब की हत्या के मामले में उसकी पत्नी अवनीत कौर, उसकी मां छिन्द्र कौर, पिता दीप सिंह, अवनीत कौर की मौसी, मौसी के लड़के लखविन्द्र सिंह निवासी करीवाला, इसकी पत्नी और माता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है। आरोपी जल्द गिरफ्तार हो जाएंगे।

Exit mobile version