अर्बन एस्टेट थाना एरिया के पॉश इलाकों में स्नेचिंग और लूट की वारदात बढ़ रही है। हर दूसरे दिन स्नेचिंग व लूट हो रही है। 25 दिन में बदमाश लूट और स्नेचिंग की 9 वारदात कर चुके हैं। शुक्रवार को झपटमाराें ने स्नेचिंग की दो वारदात की। रामगोपाल कॉलोनी में अशोका चौक पर कोचिंग सेंटर चलाने वाले संदीप के गले से स्कूटी सवार सोने की चेन तोड़ ले गया।
वारदात उनके घर के पास ही हुई। वहीं पुलिस ने इस घटना को लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची है। लेकिन नाइट विजन कैमरे न होने के कारण फुटेज उस स्तर की नहीं मिली की आरोपी पहचाना जाए।

