Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 5 ट्रेनों में बढ़ाए कोच:यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रेलवे ने अस्थाई बढ़ोतरी की; कल से ही मिलेगी सुविधा

यात्रियों की ट्रेनों में बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा के रास्ते चलने वाली पांच ट्रेनों में अस्थाई तौर पर कोच बढ़ाए गए हैं। बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर, दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय, बीकानेर-दादर-बीकानेर, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर एवं दिल्ली कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई व्यवस्था शुक्रवार से की जाएगी।

बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर, दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय, बीकानेर-दादर-बीकानेर, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर एवं दिल्ली कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के एक-एक डिब्बे बढ़ाए गए हैं।

यात्रियों की ट्रेनों में बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा के रास्ते चलने वाली पांच ट्रेनों में अस्थाई तौर पर कोच बढ़ाए गए हैं। बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर, दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय, बीकानेर-दादर-बीकानेर, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर एवं दिल्ली कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई व्यवस्था शुक्रवार से की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, इन ट्रेनों में कुछ समय के अंदर यात्रियों की संख्या बढ़ी थी। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी 12 जनवरी से कर दी है।

Exit mobile version