Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राष्ट्रीय शोक के चलते रविवार काे सीएम का दौरा स्थगित- अब 8 फरवरी काे आएंगे

सीएम मनोहर लाल का रोहतक का दो दिवसीय दौरा स्थगित कर दिया गया है। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्रीय शोक के चलते दौरा स्थगित कर दिया गया है। अब सीएम 8 फरवरी काे राेहतक अाएंगे। एक ही दिन राेहतक में रुकेंगे।

नए शेड्यूल में सीएम अब डेढ़ घंटे ही रोहतक में रुकेंगे। वे पीजीआईएमएस परिसर में हेलीपेड पर उतरेंगे और इसके बाद एनआर कॉलेज में आयोजित राज्य विज्ञान प्रदर्शनी और हिसार रोड व पुरानी सब्जी मंडी रोड पर स्थित दुकानों के पुनर्निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही सेक्टर 21 में महाराजा अग्रसेन सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण करेंगे।

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया है कि दो दिवसीय रोहतक दौरे के दौरान सीएम को 6 फरवरी को हिसार रोड एवं पुरानी सब्जी मंडी रोड पर स्थित दुकानों के पुनर्निर्माण का शिलान्यास करना था। इसके साथ ही सेक्टर 21 में महाराजा अग्रसेन सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से किया जाना था। जबकि 7 फरवरी को सीएम केा पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शिरकत करनी थी।

Exit mobile version