Rohtak PGI में आपातकालीन वार्ड के CMO डॉ. राजेश बिश्नोई की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उनके परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा करवाया जाएगा। जिसके बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
डॉ. राजेश बिश्नोई निवासी फतेहाबाद सेक्टर 14 में एक पीजी में रहते थे। उनके पास पीजीआई आपातकालीन वार्ड में सीएमओ का चार्ज था। रविवार को पीजीआई में ड्यूटी के बाद वह घर आ गए थे। इसके बाद शाम को उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उनके दोस्त उन्हें पीजीआई लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की तो उनकी मौत हो चुकी थी। पीजीआई के डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर की सगाई चार दिन पहले ही हुई थी। वहीं सेक्टर 14 पुलिस चौकी की प्रभारी साक्षी का कहना है कि शाम को पुलिस पर दिल हार को सूचना मिली कि एक डॉक्टर की मौत हो गई है। शव को पीजीआई ले जाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आने के बाद बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

