Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कुरुक्षेत्र से CM ने भेजे राहत सामग्री के 20 ट्रक:नायब सैनी बोले- मुंह छिपाकर बैठे कांग्रेस-आप; हम देंगे मुर्गी-बकरी मरी का मुआवजा

हरियाणा के सीएम ने कुरुक्षेत्र में पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री के ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम नायब सैनी ने पिपली की अनाज मंडी से 20 ट्रक पंजाब के लिए भेजे। इन ट्रक में अलग-अलग प्रकार की खाद्य सामग्री, पशुओं के लिए चारा, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान भेजा गया।

मीडिया से बातचीत में सीएम नायब सैनी ने राहुल गांधी, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया कि इन लोगों का इतिहास रहा है, जब भी देश में कोई विपदा आई ताे राहुल गांधी विदेश में चले जाते हैं। केजरीवाल ताे उनसे भी ऊपर निकले।

सीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से पंजाब, हिमाचल प्रदेश के लोग डिस्टर्ब हैं। उनकी सहायता के लिए प्रदेश भर से सहायता भेजी गई है। आज कुरुक्षेत्र से करीब 20 ट्रक भेजे गए, जिसमें खाने-पीने की अलग-अलग चीजें, पशुओं का चारा और रोजमर्रा में काम आने वाल चीजें भेजी गई हैं।

सीएम ने कहा कि पंजाब के लोग अपने मुख्यमंत्री भगवंत मान को ट्रोल कर रहे हैं। वे कह रहे थे कि हमारे पास तो बहुत पैसा है। हमें मांगने की कोई जरूरत ही नहीं है, लेकिन कम से कम लोगों के बीच तो जाएं। मुंह छिपाकर बैठना ठीक नहीं है। केजरीवाल दिल्ली जाकर बैठ गए और कांग्रेस वाले तो कहीं दिखाई ही नहीं दे रहे।

नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 4 लाख रुपए की सहायता राशि जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को तुरंत दी। अब तक 12 परिवारों को राशि पहुंचाई जा चुकी है। घायलों को भी मुआवजा दिया जाएगा। यहां तक कि किसी की मुर्गी भी मरी है और बकरी भी मरी तो उसका भी मुआवजा सरकार देगी।

Exit mobile version