Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CM सैनी का रोहतक दौरा अचानक रद्द:वजह सामने नहीं आई; कैंसर मैमोग्राफी बस और मशीन सेंटर का उद्घाटन करना था

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज रोहतक नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह 3 जनवरी को गांव खरावड़ स्थित एलपीएस बोसार्ड कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।

हालांकि अब जानकारी सामने आई है कि सीएम का रोहतक दौरा रद्द हो गया है। सीएम का रोहतक दौरा क्यों रद्द हुआ, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर विभिन्न अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई थी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया था। सांपला के उपमंडल मजिस्ट्रेट सुभाष चंद्र मुख्यमंत्री के काफिले के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट व ओवरऑल इंचार्ज बनाए गए थे।

साथ ही खरावड़ स्थित एलपीएस बोसार्ड के कार्यक्रम स्थलों पर सांपला के नायब तहसीलदार जितेंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। सिविल सर्जन द्वारा एंबुलेंस सेवा व अन्य आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी थी।

अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराए जाने थे। हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक द्वारा आवश्यकतानुसार रिकवरी वैन तैनात की जानी थी। लोक निर्माण, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, नगर निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सभी संबंधित सड़कों की मरम्मत व सफाई सुनिश्चित की जानी थी।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को सभी संबंधित स्थलों पर जनरेटर सेट और थ्री फेस बिजली कनेक्शन की व्यवस्था करनी थी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की गई थी। लेकिन इन सबके बावजूद सीएम का कार्यक्रम रद्द हो गया।

Exit mobile version