Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में धूमधाम से मनेगी भगवान परशुराम जयंती, तैयारियां जोरों पर- CM नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

रोहतक में महम के गांव पहरावर में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और रोहतक केन्द्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन हरीश कौशिक ने महम क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। कौशिक ने निंदाना, भैणी महाराजपुर, बैंसी, खरैन्टी, बहलबा और महम शहर सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। 30 मई को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

प्रदेश सरकार में जेल, पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा समारोह के संयोजक हैं। कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वसमाज की भागीदारी होगी। महम और कलानौर क्षेत्र में भी समारोह का प्रचार किया गया है।जनसंपर्क अभियान में हरीश कौशिक के साथ अत्तर सिंह रापड़िया, राजेश गिल, सत्यवान बैंसी, सरपंच भगवत दयाल और आनंद शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। प्रशासनिक स्तर पर भी समारोह की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Exit mobile version