हरियाणा के भिवानी में गांव ढाणी लक्ष्मण की टीचर मनीषा की मौत मामले में CM नायब सैनी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मनीषा ने कीटनाशक दवाई ली थी। इसकी पुष्टि हुई है। विपक्ष इस मामले को मुद्दा बना रहा है।
इससे पहले एसपी के तबादले व पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करने पर भी CM ने अपना बयान दिया। उन्होंने माना कि पुलिसवालों ने टीचर के पिता से मिसबिहेव किया था। इसके बाद एसपी और बाकी पुलिसकर्मियों की जांच खोली है। इसमें पता लगाया जा रहा है कि पुलिस ने मनीषा के परिवार के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया।
वहीं, सीएम ने रविवार को पानीपत में भी पहुंच कर इस विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने यहां भी मामले से जुड़े कई बड़े संकेत दिए। सीएम के अलावा केंद्रीय मनोहर लाल खट्टर भी इस विषय पर बड़ी से बड़ी एजेंसी से जांच करवाने की बात कह चुके हैं।

