Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CM सैनी का महिलाओं को ₹2100 का ऐलान:कहा- 5 हजार करोड़ मंजूर कर चुके, दूसरे बजट से पैसे मिलने शुरू होंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपए देने की तैयारी कर ली गई है। पहले बजट के अंदर इसके लिए 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जब हमारा दूसरा बजट आएगा, उसमें महिलाओं को 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र में कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कुरुक्षेत्र-कश्यप तीर्थाटन-2025 कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि इंडोनेशिया के बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। ये कार्यक्रम स्वामी ज्ञानानंद की अध्यक्षता में 12 से 14 सितंबर तक होगा। इसमें गीता यज्ञ, गीता का वैश्विक पाठ और 13 सितंबर को गरुड़ की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए देने का ऐलान किया था। इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल कार्ड धारकों) आने वाले परिवारों की महिलाओं को ही मिलेगा।

Exit mobile version