Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

UP के CM आज रोहतक आएंगे:हरड पूजा में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ, शंखडाल व देश मेला की तिथि भी होगी सुनिश्चित

हरियाणा के रोहतक स्थित श्री बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर में हरड पूजा आयोजित की जाएगी। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी शामिल होंगे। मठ की और से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महंत बालकनाथ योगी ने भी तैयारियों का जायजा लिया।

महंत बालकनाथ योगी ने बताया कि गुरु महाराज चांदनाथ योगी की स्मृति में आठ मान भंडारा लगाया जाता है। इसमें शंखडाल व देश मेला की तिथि सुनिश्चित करने के साथ घोषित की जाएगी।

धारा 144 लागू

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर डीसी अजय कुमार ने धारा-144 लगाई है। जिसके तहत कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की परिधि में ड्रोन उड़ाने, ग्लाइडर्स व मानवरहित उड़ने वाली अन्य वस्तुओं, एरियल कवरेज, रिमोट नियंत्रित एयरक्राफ्ट्स, उड़ने वाले कैमरे, क्वाडकोपर, हेलीकैम के प्रयोग पर पाबंदी लगाने के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version