रोहतक, 20 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश देता है। रावण के पुतले का दहन करने के साथ-साथ हमें अपने भीतर मौजूद अहंकार, झूठ, द्वेष, भेदभाव, नशे और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों को भी समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शक्ति का उद्देश्य अहंकार और अत्याचार करना नहीं, बल्कि अन्याय का अंत करना और समाज में धर्म एवं न्याय की स्थापना करना है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रोहतक में विजयादशमी महापर्व पर श्री सनातनी युवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित बुराई से अच्छाई की ओर भव्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हनुमान अंश फिल्म की टीम के कलाकारों द्वारा 300 ड्रोन के माध्यम से आसमान में श्रीराम गाथा की भव्य प्रस्तुति को देखा। उन्होंने कुंभकरण, मेघनाथ व रावण के पुतलों का दहन भी किया। कार्यक्रम में रावण दहन के साथ केशवल भक्ति रोक बैंड के भजन कलबिंग द्वारा प्रस्तुत भजनों को भी सुना।
नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम के आयोजक सनातनी युवा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी से जुड़े भगवान श्रीराम द्वारा रावण के वध और मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के संहार के प्रसंग हमें अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देते हैं। सतयुग में भगवान नरसिंह ने हिरण्यकश्यप के अहंकार का अंत किया, त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की और द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर गीता का उपदेश देकर मानवता को धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि हर युग में अधर्म ने सिर उठाया है, लेकिन धर्म ने सदैव उसका मुकाबला किया है। आज के दौर में रावण के एक हजार चहरे है, जिनमें झूठ, द्वेष, भेदभाव, गलत नीयत, नशा, भ्रष्टाचार और बेटियों के प्रति भेदभाव आदि शामिल है। केवल रावण का पुतला जलाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करना ही इस पर्व का वास्तविक संदेश है।
रामराज्य का अर्थ है हर वर्ग को न्याय और सम्मान :-
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रामराज्य की कल्पना ऐसे समाज की है, जहां गरीब को सम्मान मिले, कमजोर को न्याय मिले, बहन-बेटियों को सुरक्षा मिले और युवाओं को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हों। शासन की योजनाओं और सुशासन का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। परम हनुमान भक्त संत नीम करौली बाबा का संदेश—सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो, सबको भोजन कराओ और राम का स्मरण करो—आज भी मानवता को सेवा, करुणा और सद्भाव का मार्ग दिखाता है।
500 वर्षों का सपना हुआ साकार :-
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सदियों की प्रतीक्षा का परिणाम है। लगभग 500 वर्षों तक अनेक पीढय़िों ने इस ऐतिहासिक क्षण का सपना देखा। आज रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और इच्छाशक्ति से यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता से किए गए वादों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है और शेष संकल्पों पर भी कार्य जारी है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हरियाणा का विकास आवश्यक है। जब हरियाणा प्रगति करेगा, तो विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
मुख्यमंत्री जनसेवा के लिए हमेशा रहते है तत्पर :- पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर
प्रदेश के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रहते है। दशहरा पर्व को हर वर्ष बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है। भारत देवी-देवताओं की भूमि है तथा देशभर में अनेक तीर्थ स्थल है। सनातन धर्म प्राचीन धर्म है तथा हमारी संस्कृति समृद्ध रही है। उन्होंने कहा कि युवा देश की शान व ताकत है। उन्होंने युवाओं व अन्य नागरिकों का आहï्वान किया कि वे बुराई को छोडक़र अच्छाई अपनाये तथा हर प्रकार के नशे से दूर रहे।
रोहतक में बुराई से अच्छाई की ओर भव्य कार्यक्रम आयोजित :- वरिष्ठï नेता सतीश नांदल
भाजपा के वरिष्ठï नेता सतीश नांदल ने कहा कि विजयदशवी के अवसर पर श्री सनातनी युवा फाउंडेशन द्वारा बुराई से अच्छाई की ओर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजन में करण विग का विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रीराम गाथा लोगों तक पहुंचाई गई तथा भजनों के माध्यम से भी उपस्थितगण को श्रीराम एवं हनुमान का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि हमें धर्म गुरुओं का भी हमेशा आशीर्वाद मिल रहा है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष ग्रोवर, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढख़ालसा, ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फौगाट, भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, उपायुक्त सतबीर सिंह, नगर निगम आयुक्त सतेंद्र दूहन, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगराधीश शुभम, भाजपा जिला प्रभारी एडवोकेट विजयपाल, हिमांशु ग्रोवर, संचित नांदल, सनातनी युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष करण विग, सचिव संदीप गर्ग तथा कोषाध्यक्ष संजय टुटेजा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों शोभिनव सत्या, पूर्णिमा तिवारी, विहान, चंदन, नेहा और पीयूष ने भी फिल्म के भजनों पर प्रस्तुति दी।
