Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CJP प्रदर्शन पर CM नायब सैनी का दावा…जंतर-मंतर पहुंचे 2873 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला’

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि दिल्ली पुलिस की सरकार को सौंपी गई एक रिपोर्ट में जंतर-मंतर पर हुए CJP विरोध प्रदर्शन में शामिल 2873 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है।

मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा कि इन 2873 लोगों में से 989 लोग गंभीर अपराधों में शामिल पाए गए हैं। साथ ही दावा किया गया कि 101 लोगों पर हत्या, 62 पर हत्या के प्रयास, 284 पर डकैती/लूट, 61 पर रेप, 6 पर POCSO, 25 पर महिलाओं से छेड़छाड़, 229 पर आर्म्स एक्ट, 135 पर स्नैचिंग, 19 पर किडनैपिंग, 67 पर NDPS और अन्य मामलों में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।

मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट के साथ एक कथित सूची भी साझा की, जिसमें विभिन्न अपराधों के तहत दर्ज मामलों का विवरण दिया गया है।

हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। हाल के दिनों में CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने और कुछ लोगों को एहतियातन हिरासत में लेने की जानकारी सामने आई थी।

Exit mobile version