Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CM नायब सैनी बोले- सिरसा के विकास के लिए करोड़ों का बजट मंजूर, कुलदीप बिश्नोई पर साधी चुप्पी; विधायक सेतिया से कहा- बाद में करेंगे बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने शुक्रवार को Sirsa में जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस) की बैठक की और जन कल्याण शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। पंचायत भवन परिसर में आयोजित बैठक में करीब 15 एजेंडों में से 12 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जबकि कुछ शिकायतकर्ता उपस्थित नहीं हो सके।

बैठक में पूर्व सांसद Sunita Duggal, पूर्व राज्यपाल Ganeshi Lal, जिला परिषद चेयरमैन Karan Chautala सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस विधायक Gokul Setia और Shishpal Keharwala भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान विधायक गोकुल सेतिया ने शहर की सड़कों और ऑटो मार्केट की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि इस विषय पर अलग से चर्चा की जाएगी और उनकी शिकायतों को विस्तार से सुना जाएगा। बैठक समाप्त होने के बाद सेतिया ने मुख्यमंत्री को संबंधित मुद्दों की एक फाइल भी सौंपी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध कराया गया है और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में सुधार किया जाएगा। वहीं, जिला परिषद चेयरमैन कर्ण चौटाला ने पंचायतों से जुड़े कार्यों और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

सीएम नायब सिंह सैनी मीडिया को दिए बयान में कहा कि ग्रीवेंस में 12 मामलों पर सुनवाई हुई और 3 पेंडिंग रखे गए। उसमें दिक्कत है और उसे बताना या कार्रवाई के लिए कहा है। ये हमारी जिम्मेदारी है। अगर किसी की समस्या है, उसका समाधान करना।

शहर के विकास और खस्ता हालत पर सीएम ने कहा- अभी सीवरेज का काम चल रहा है। पाइप लाइन डाली जा रही है। वहां पर सड़कें उखाड़ी गई है और उसे बाद में दुरुस्त भी करवाया जाएगा। जो सड़कें उखड़ी है, वो सब ठीक की जाएगी।

विधायक सेतिया द्वारा 50 सालों में भी शहर के हालत ऐसे न होने पर कहा- 2014 से पहले और अब जो काम हुए है। उनकी तुलना में पहले से अब सिरसा में विकास के लिए करोड़ों रुपए बजट आया है और पंचायत को भी ग्रांट अभी जारी की है। जगह-जगह काम चल रहा है। सिरसा जिले के विकास के लिए नगर परिषद, नगर पालिकाओं में भी पैसा पहुंचाया गया है। काम के नेचर का असर है। जल्द ठीक हो जाएगा।

पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई से लगातार मुलाकात पर सीएम सैनी ने चुप्पी साधे रखी और सिरसा में पकड़ी अफीम को खुर्द-बुर्द कर पुलिसकर्मियों की संलिप्ता पर भी कोई जवाब नहीं दिया। नीट को लेकर सीएम ने कहा कि हमारी ओर से पूरी तैयारियां है और बेहतर तरीके से कराया जाएगा।

बढ़ती महंगाई और अमेरिका-ईरान युद्द विराम पर सीएम ने कहा कि महंगाई का असर पूरी दुनिया पर चल रहा है। पंजाब चुनाव पर उन्होंने कहा कि वहां अबकी बार कमल खिलेगा। जो काम हरियाणा में हो रहा है, इसकी चर्चा वहां भी है। बड़े-बड़े वादे करके पंजाब की आप सरकार ने वोट लूटा है, अबकी बार नहीं मिलेगा। पंजाब सीएम भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा दोषी ठहराने एवं वीडियो वायरल के सवाल पर कहा, ज्यादा तो नहीं कहना चाहूंगा। ये अपमान है, हम पूर्वजों की देन से यहां बैठे हैं।

Exit mobile version