रोहतक में सैनी एजुकेशन सोसाइटी की ओर से 75वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में सीएम नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा, रणबीर गंगवा, राव नरबीर सिंह, कृष्ण कुमार बेदी व डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा शामिल होंगे।

सैनी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान अवनीश कुमार सैनी ने बताया कि प्लेटिनम जुबली के अवसर पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसमें सीएम के साथ राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, विधायक महंत बालकनाथ, राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल व राजेश जैन मौजूद रहेंगे।

सैनी संस्था की ओर से एक 4 मंजिला स्कूल का निर्माण किया जाएगा, जिसकी आधारशिला सीएम नायब सैनी के हाथों रखवाई जाएगी। स्कूल बनाने में करीब 8 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। यह स्कूल संस्था के दानी सज्जनों की तरफ से दिए गए दान के पैसों से ही बनेगा। वहीं, सीएम नायब सैनी से भी स्कूल बनाने में सहयोग मांगा जाएगा।

संस्था के प्रधान अवनीश कुमार सैनी ने बताया कि सैनी संस्था में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में दो विंग होंगी, जिसमें से एक विंग में सीबीएसई के पैटर्न पर स्कूल बनेगा, जबकि दूसरी विंग के लिए लॉ कॉलेज, डी फार्मेसी कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज में से एक कोर्स देने की शिक्षामंत्री से मांग की जाएगी।

पुलिस की तरफ से सीएम के कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्ट किया गया है। सुबह 8 बजे से लेकर कार्यक्रम के समापन तक सैनी स्कूल रोड आमजन के लिए बंद रहेगा। सैनी स्कूल रोड टी पॉइंट नजदीक सुखपुरा चौक से लेकर रेडियो स्टेशन चौक तक का रोड व्हीकल फ्री रहेगा। केवल आपात वाहन जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन ही इस मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।

प्रशासन की तरफ से सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए वाहनों के लिए तीन जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिला पुलिस लाइन मैदान, राजकीय महिला कॉलेज व पशु अस्पताल नजदीक हैफेड चौक में पार्किंग बनाई गई है। वीवीआईपी कार्यक्रम के लिए इन पार्किंग में वाहन खड़े करके पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक जाना होगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!