हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोला है। सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने तीन तरह के करप्शन को बढ़ावा दिया है। करप्शन, क्राइम, कास्ट बेस पॉलिटिक्स को हमने अपनी सरकार में खत्म किया है। 2014 में सरकार बनते ही हमने हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे पर सरकार चलाई है
गरीब व्यक्ति और समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि आम जनता की तकलीफ और अंतिम आदमी की जरूरत जानकर कार्य करना ही हरियाणा सरकार का लक्ष्य है। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा आम जनता को जल्दी और सुगम तरीके से सरकारी योजनाएं पहुंचे, इसके लिए सरकार प्रयासरत है।
सीएम मनोहर लाल ने विकसित भारत के लाभार्थियों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आम जनता की तकलीफ का अनुभव कर समाज के हर व्यक्ति के लिए योजनाएं बनाई। सीएम ने कहा कि अप्रैल 2023 से मैंने खुद जन संवाद कार्यक्रम शुरू किए, विकसित भारत जनसंकल्प और जनसंवाद यात्रा के तहत पूरे हरियाणा में अब तक 8300 कार्यक्रम हुए हैं।
आज तक हरियाणा भर में 5000 कार्यक्रम इस यात्रा के जरिए संपन्न हो चुके हैं, 25 जनवरी तक बाकी बचे 3300 कार्यक्रम पूरे होंगे
सीएम ने लाभार्थियों से चर्चा के दौरान कहा कि हरियाणा के हर गांव हर मोहल्ले तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच रही है। आज तक इस कार्यक्रम के जरिए 35 लाख लोग जुड़े, 29 लाख से ज्यादा लोग विकसित भारत के निर्माण में सहयोग की शपथ ले चुके हैं।
2047 तक भारत कैसे विकसित देशों की श्रेणी में आए यात्रा का यही लक्ष्य है। हमारी सरकार 7 स्टार विकास यानी शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, सुशासन, सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन पर कार्य कर रही है।
सीएम ने बताया कि आज तक इस यात्रा के जरिए 64,2000 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई है। 4,47922 TB की भी जांच की गई है। PM उज्जवला योजना के तहत 28920 आयुष्मान भारत कार्ड 7,37,723 जारी किए गए। सुरक्षा बीमा योजना में 52 हजार से अधिक पंजीकरण, जीवन ज्योति बीमा योजना में 21,000 से अधिक पंजीकरण पीएम स्व निधि योजना के तहत 9811 लोगों का पंजीकरण हो चुका है।
सीएम ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा कार्यक्रम के तहत 48,000 से अधिक पंजीकरण कराए गए। हर घर नल से जल योजना के तहत ज़रिए हर घर तक साफ और स्वच्छ जल मुहैया कराना सरकार का लक्ष्य है।

