Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 2 बजे लैंड करेंगे CM खट्टर – पंडित नेकीराम कॉलेज में ही होंगे सभी कार्यक्रम, विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन करेंगे

रोहतक में आज सीएम मनोहर लाल विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए आ रहे हैं। सीएम दोपहर दो बजे पीजीआई स्थित हैलीपेड पर लैंड करेंगे। इसके बाद सीधे पंडित नेकीराम कॉलेज जाएंगे। यहीं पर सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर लौटेंगे। सीएम की सुरक्षा के लिए शहर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। विभिन्न अधिकारियों को जगह-जगह ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। विभिन्न जगहों पर पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग भी कर रही है।

सीएम सबसे पहले पंडित नेकी राम कॉलेज से ही शहर के सेक्टर-21 में करीब 13 करोड़ की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यहां दुकानों को शिफ्ट करने व सड़क को चौड़ीकरण के काम का भी शिलान्यास किया जाएगा। इसके बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ( एचएसवीपी ) की जमीन पर पुराना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक परिसर में दुकानों के निर्माण व शिफि्टंग के कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। यहां सड़क के चौड़ीकरण व नाले के निर्माण के कार्य के लिए भी शिलान्यास होगा। यहां 2.40 करोड़ की लागत से सौ से ज्यादा दुकान, सड़कों के चौड़ीकरण, कवर्ड नाले का निर्माण, स्ट्रीट लाइट आदि लगाने का काम किया जाएगा।

महाविद्यालय में सीएम राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि तौर पर शामिल रहेंगे। कोरोना को देखते हुए कार्यक्रम में विभिन्न सावधानियां बरतने के लिए अधिकारियों को रोहतक डीसी कैप्टन मनोज कुमार द्वारा निर्देश दे दिए गए हैं। सभी कार्यक्रमों में शारीरिक दूरी का पालन पूरी तरह से सुनिश्चित कर दिया गया है।

Exit mobile version