Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बॉक्सिंग चैंपियन के घर पहुंचे CM खट्टर: गोल्डन गर्ल नीतू घनघस को दी बधाई; परिजनों ने मनोहर लाल से गली बनाने की मांग रखी

 भिवानी में सीएम मनोहर लाल खट्टर का तीन दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम जारी है। आज सीएम खट्टर विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लाने वाली नीतू घनघस के घर पहुंचे। यहां उन्होंने नीतू को गोल्ड की बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

नीतू के परिजनों ने मनोहर लाल से गली बनवाने की मांग रखी। जिस पर CM ने अधिकारियों को मौके पर गली बनाने के निर्देश दिए। भिवानी में बॉक्सिंग चैंपियन के घर पहुंचे CM:गोल्डन गर्ल नीतू घनघस को दी बधाई; परिजनों ने मनोहर लाल से गली बनाने की मांग रखीइससे पहले उन्होंने भिवानी के गांव तिगड़ाना में बाबा परमहंस लटाधारी मन्दिर में बाबा के दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने बारिश से खराब हुई फसलों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। स्पेशल गिरदावरी करवाकर मई महीने में मुआवजा दिया जाएगा।

Exit mobile version