Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CM खट्टर ने कुरुक्षेत्र में स्योंसर जंगल में पौधा रोपित कर किया राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कुरुक्षेत्र मे पहुंच राज्यस्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पेहवा के स्योंसर जंगल स्थित वन विभाग के विश्राम गृह के पास आयोजित कार्यक्रम स्थल पर CM ने पौधा रोपित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ वन मंत्री कंवर पाल गुर्जर, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, वन विकास निगम हरियाणा के अध्यक्ष धर्मपाल गोंदर, विधायक सुभाष सुधा, कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Exit mobile version