पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे से खाली हुई आदमपुर विधानसभा में बीजेपी के भव्य बिश्नोई ने 67,376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। भाजपा की इस जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा कि आदमपुर में कमल खिला कर ‘भव्य’ जीत प्रदान करने के लिए मैं क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करता हूँ। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों, जनता के विश्वास और सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। सीएम खट्टर ने हरियाणा वासियों का धन्यावाद कर भव्य बिश्नोई को बधाई दी है।
आदमपुर में कमल खिला कर ‘भव्य’ जीत प्रदान करने के लिए मैं क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करता हूँ।
यह प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की नीतियों, जनता के विश्वास और सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है।
आदमपुर वासियों का धन्यवाद एवं श्री @bbhavyabishnoi को बधाई।
— Manohar Lal (@mlkhattar) November 6, 2022

