सीएम मनोहर लाल ने रोहतक में जनसुनवाई के दौरान गुरुवार को निलंबन के आदेश जारी किए। इस बीच सीएम के सामने एक बुजुर्ग महिला वृद्धावस्था पेंशन की शिकायत लेकर पहुंची। सीएम ने उनको अपनी जेब से 2500 रुपए दिए ओर भरोसा दिलाया कि अगले महीने उनके घर पर पेंशन आएगी।पंचों के मानदेय में गड़बड़ी करने वाले ग्राम सचिव को हरियाणा सरकार ने निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार को रोहतक पहुंचे। खरक जाटान गांव के ग्रामीण ने मुख्यमंत्री के सामने शिकायत लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि पंचों को मिलने वाले मानदेय में ग्राम सचिव ने गड़बड़ी की है। इस मामले की प्राथमिक जांच में ग्राम सचिव की मानदेय में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने लाखन माजरा खंड के तत्कालीन ग्राम सचिव अमित कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए।

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने एक महिला बुजुर्ग को अपनी जेब से दिए 2500 रुपये दिए। CM ने वृद्धा को कहा ‘लो इस महीने की पेंशन” और अगले महीने से घर आएगी। अधिकारियों को सीएम ने कहा अब देर नहीं होनी चाहिए। सीएम ने इस दौरान माना कि रोहतक में कुछ बुजुर्ग लोगों की पेंशन कटने का मामला संज्ञान में आया है। 70 लोगों की पेंशन बहाल हो चुकी है,बाकी लोगों की पेंशन आज शाम तक बहाल हो जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!