Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

त्योहारी सीज़न के मद्देनज़र Rohtak की मिठाई की दुकानों में CM फ्लाइंग की छापेमारी

त्योहारी सीजन आते ही मिलावटखोर भी एक्टिव हो गए हैं। वे घटिया क्वालिटी की मिठाइयां व अन्य खाद्य सामग्री तैयार करने में जुटे हैं। इन्हीं के साथ ही एक्टिव हो चुकी है सीएम फ्लाइंग की टीम।

इस टीम ने शुक्रवार को फूड सेफ्टी विभाग की टीम के साथ मिलकर शहर के अलग अलग जगह से 8 खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए। इसके अतिरिक्त टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक मिठाई की फैक्ट्री पर छापेमारी कर वहां से 45 किलो मिल्क केक को नष्ट किया।

टीम को केक पर फफूंद लगी दिखाई दी। इसी फैक्ट्री संचालक की ओर से इसी केक को बिक्री के लिए पैक कर रखा था। केक करीब 20-25 दिन पहले बनाया गया था।

टीम ने जब केक पर फफूंद लगी देखी तो इसे बिना कोई सैंपल भरे ही मौके पर ही नष्ट करवा दिया। क्योंकि ऐसी खाद्य सामग्री खाने से पेट में इंफेक्शन के अलावा फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती थी। इसके अतिरिक्त टीम को यहां 750 किलो रसगुल्ले और 15 किलो पनीर बना मिला। टीम ने इसमें से रसगुल्ले के दो और पनीर का एक सैंपल भरा।

शहर में सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई की जानकारी मिलते मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी के अलावा गोहाना बस स्टैंड पर मिठाई के दो सैंपल भरे। सुखपुरा चौक पर घी, मावा की बर्फी, गोले की बर्फी का 1-1 सैंपल भरा। टीम ने शहर से कुल 8 सैंपल लिए।

टीम ने खाद्य सामग्री खराब होने के शक के आधार पर सैंपल लिए हैं। सीएम फ्लाइंग की टीम के अलावा फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. जोगिंद्र सिंह, संदीप राठी समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। फूड सेफ्टी ऑफिसर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।

Exit mobile version