रोहतक जिले के महम कस्बे और आसपास के गांवों में नकली दांत के डॉक्टरों की संख्या बढ़ गई है। पिछले कई सालों से प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं गया, जिससे नकली डॉक्टर जगह-जगह खुल गए। वहीं सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को महम के पुराने और प्रसिद्ध भगवान दास नामक रल्हन क्लिनिक पर छापेमारी की।

इस दौरान क्लिनिक पर लगभग तीन घंटे तक चली कार्रवाई में कमी मिलने पर नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों को संदेह है कि क्लिनिक पर वास्तविक डॉक्टर के बजाय झोलाछाप डॉक्टर इलाज करते हैं। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है। शहर में छापेमारी की खबर फैलते ही अन्य झोला छाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया और कई दुकानों पर तुरंत ताले लग गए।

वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार महम शहर में कई अप्रशिक्षित दांतों के डॉक्टर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसी संबंध में पहले भी कुछ झोला छाप डॉक्टरों को जेल भेजा जा चुका है, लेकिन यह प्रथा अभी भी जारी है। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने बताया कि कस्बे और बाजार में कई लोग खुद को डिग्रीधारक बताकर लोगों को गुमराह करते हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी निरंतर जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अपना इलाज अप्रशिक्षित डॉक्टरों से न कराएं, क्योंकि इससे उनका जीवन खतरे में पड़ सकता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!